Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारिश में बहा आधा पुलिया, दुर्घटना की आशंका & वज्रपात से दूधारु गाय की मौत, पशुपालक हताहत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बारिश में बहा आधा पुलिया, दुर्घटना की आशंका, हो सकता है आवा गमन बाधित

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के पांडेयबागी से खलारी जाने वाली सड़क में बिचली नदी में बना पुलिया का आधा हिस्सा बारिश में बह गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़-दो माह पूर्व बारिश में पुलिया का आधा हिस्सा बह गया। लेकिन अब तक मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। साथ ही पुलिया का शेष हिसा भी टूटते जा रहा है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खलारी गांव आदिवासी बहुल गांव है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल इसकी मरम्मत कराने की मांग किया है।

वज्रपात से दूधारु गाय की मौत, पशुपालक हताहत

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड के  कुंदा पंचायत अंतर्गत इचातु गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक दूधारु गाय की मौत हो गई। जबकी पशुपालक धूपेंद्र यादव हताहत हो गया। पशुपालक ने बताया कि उनकी गाय बीते शाम खेत में चर रही थी। तभी अचानक वज्रपात हुआ और गाय उसकी चपेट में आ गई जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई औश्र वह भी इससे हताहत हो गया। पशुपालक ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति को लेकर मुआवजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय उनकी जीविका का मुख्य साधन थी गाय, उसकी मौत से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment