जय श्रीराम समिति ने दक्षिणी किस्को प्रखंड का किया गठन, शंकर साहू बने अध्यक्ष वा राजेश उरांव महामंत्री
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की बैठक रविवार को किस्को प्रखंड के मेरले गांव स्थित राम-जानकी मंदिर प्रांगण में जिला, प्रखंड पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र साहू ने की। बैठक में मुख्य रूप से किस्को प्रखंड के संगठनात्मक विस्तार एवं प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से दक्षिणी किस्को प्रखंड समिति का गठन किया गया। इसमें अरविंद पाठक एवं डॉ. भीम सागर साहू को संरक्षक, शंकर साहू को प्रखंड अध्यक्ष, राजेश उरांव को महामंत्री, विमल उरांव को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश साहू को संगठन मंत्री, डॉ. बेनी साहू को कोषाध्यक्ष तथा संतोष पाठक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि जिले के कई प्रखंडों की भौगोलिक स्थिति काफी विस्तृत एवं कठिन है, जिसके कारण संगठनात्मक कार्यों के संचालन में कई प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। आगे कहा कि 14 अक्टूबर को शपथ ग्रहण होना है उस आयोजन में आप सभी आमंत्रित है
इस अवसर पर जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रखंड को बेहतर तरीके से संगठित करने और प्रत्येक पंचायत में संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार से अधिक से अधिक लोगों तक समिति की सेवा एवं सहयोग पहुंच सकेगा।
संरक्षक अरविंद पाठक ने कहा कि समिति की कार्यशैली संगठन को लगातार मजबूत बना रही है। किस्को प्रखंड को दो भागों में विभाजित कर कार्य करने का निर्णय संगठन के विस्तार और बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र साहू ने कहा कि जय श्रीराम समिति ने हर परिस्थिति में लोगों का साथ दिया है। समिति की सेवा भावना और सहयोग से क्षेत्र के लोगों को लगातार लाभ मिला है।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष शंकर साहू ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का पहला कर्तव्य है और वे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से दक्षिणी किस्को क्षेत्र में समिति को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुमन उरांव,जिला संगठन मंत्री मनोज राम, सुरेंद्र साहू, दीप नारायण महतो, राजेश खेरवार, सुरेश चंद्र साहू, बैजनाथ महतो, आदित्य साहू, सातवा उरांव, जगमोहन जी, धनदेव लोहरा, लखन किशोर महतो, राम उरांव, बैजनाथ जी, माडू महतो, ज्ञानचंद साहू समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।























Total Users : 1191016
Total views : 3027467