Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में धूमधाम के साथ कर्मा पर्व की पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित की गई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में धूमधाम के साथ कर्मा पर्व की पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित की गई

**********************

लोहरदगा जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कर्मा पर्व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला के सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मा नृत्य-दल (खोडहा) जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा और मान्दर- नगाड़ा- घंट के मिश्रित स्वर ने वातावरण को प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर कर दिया। सबसे पहले आदिवासी समाज के नेता पवन तिग्गा के नेतृत्व में आयोजित कर्मा उत्सव में आए सभी अतिथियों एवं नृत्य दल को भाजपा जिला महिला मोर्चा के द्वारा टीका लगाकर और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। उसके बाद जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने सभी अतिथियों एवं नृत्य दल के प्रति पार्टी की ओर से कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक शामिल होने के लिए आभार प्रकट करते हुए सबका अभिनंदन किया। जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि ने बताया कि करमा पर्व पूर्व संध्या कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस टी मोर्चा झारखंड प्रदेश के निवर्तमान महामंत्री बिंदेश्वर बेक प्रदेश मंत्री एवं लोहरदगा जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह प्रदेश युवा मोर्चा के निवर्तमान उपाध्यक्ष आजातशत्रु लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सरिता देवी कलावती देवी महामंत्री मिथुन तमेड़ा पशुपति पारस मंत्री मीना बाखला विमलकांत सिंह महिला मोर्चा की अध्यक्ष सामेला भगत बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवाशीष कार सचिव दीपक कुमार साहदेव वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद राय राजकुमार वर्मा वनवासी कल्याण केंद्र के नगर सचिव सुनील अग्रवाल नगर अध्यक्ष संगीता देवी ग्रामीण अध्यक्ष विवेक चौहान सेन्हा अध्यक्ष नवल साहू कुडू अध्यक्ष पूर्वी कृष्णा मोदी पश्चिमी बुधन देवी भंडरा अध्यक्ष बिपता उरांव किस्को मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश महतो अमरेश भारती नगर महामंत्री बिट्टू कुमार शंकर प्रजापति नवीन साहू प्रदीप खत्री भारती सिन्हा मुन्नी लाल सरजू कुमार साहू सहित भारी संख्या में भाजपा जिला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं सभी मंडलों के ग्रामीण क्षेत्रों से आए नृत्य दल (खोडहा) के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। नृत्य दल के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नृत्य और गायन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की योजना एवं जिला समिति की सामुहिक निर्णयानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव आदिवासी समाज के कर्मठ नेता पवन तिग्गा नवीन साहू जिला कमिटि के सभी पदाधिकारियों एवं जिला महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment