टंडवा (चतरा) मंगलवार को थाना क्षेत्र के गाडिलौंग स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। उक्त जानकारी देते हुवे थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के निर्देश पर 4 अगस्त को अजय कुमार गुप्ता के शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर उड़सू मोड़ में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन जेएच 01 एवी 9332 पर सवार दो लडकों संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा।

कड़ाई से पूछताछ पर उक्त दोनों ने अपना नाम बड़कागांव राय मुहल्ला के रहने वाले मो अफ़सर राय एवं तैयब राय बताया जिन्होंने चोरी कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। वहीं उक्त दोनों के निशानदेही पर केरेडारी चौक में स्थित शाहा इलेक्ट्रॉनिक से तीन बंडल तार बरामद किये गये हैं। वहीं दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।आपको बता दें दोनों आरोपियों मो अफसर के विरुद्ध बड़कागांव गांव कांड संख्या 76/21 एवं तैयब के विरुद्ध 41/13 दर्ज हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ व थाना प्रभारी के साथ पुअनि सुनील कुमार सिंह,मदन कुमार,सौरभ कुमार समेत थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।





















Total Users : 841707
Total views : 2555185