पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर जिला से लेकर प्रखंड़ों में शोक सभा आयोजित

News Scale Digital
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा/गिद्धौर/कुंदा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के दुखद निधन पर सोमवार को जिला मुख्यालय के अलावे प्रखंड़ों में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कृतिश्री जी के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ दिवंगत आत्मा की शांति हेतु की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिबू सोरेन द्वारा झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। शोकसभा का समापन श्रद्धांजलि स्वरूप मौन प्रार्थना के साथ किया गया। वहीं गिद्धौर प्रखंड परिसर में अधिकारी व कर्मी के साथ ग्रामीण जनता ने शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख दिवगंत आत्मा के शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। जहां कर्मचारी के साथ.दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। दुसरी ओर कुंदा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मुखिया भरत यादव के नेतृत्व में नवादा पंचायत भवन परिसर मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल को याद किया और उनके योगदान को सराहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *