Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारी संख्या में किसान पहुंचे कृषि मेला में & डोर टू डोर चलाया गया विधिक जागरुकता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डोर टू डोर चलाया गया विधिक जागरुकता अभियान

कुंदा (चतरा)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देशानुसार कुंदा प्रखंड के मदारपुर में डोर टू डोर विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को नशा उन्मूलन, बाल श्रम, समावेशी शिक्षा तथा उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकार मित्र संजय कुमार चौधरी, मुन्ना दास, अजित कुमार, अमलेश कुमार व किरण कुमारी ने लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरुक किया। उन्हें नशा उन्मूलन, बाल श्रम और समावेशी शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही साथ नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।

भारी संख्या में किसान पहुंचे कृषि मेला में

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड से शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आकांक्षा हॉट एवं कृषि उद्यमी मेला में भाग लेने भारी संख्या में किसान शामिल होने के लिए बस से पहुंचे थे। बताते चलें कि यह कार्यक्रम दो दिवसीय है। जिसमें किसान अपने उगाए हुए सब्जी का प्रदर्शनी करने मेले में पहुंचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment