Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावन की तीसरी सोमवारी पर लोहरदगा से निकली 30 किलोमीटर लंबी भव्य काँवर यात्रा

On: July 30, 2025 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

यह भव्य काँवर यात्रा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : गौरव आरपी अग्रवाल 

भगवा वस्त्रधारी सैकड़ों शिवभक्त “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ झूमते निकले 

भगवान शिव और उनके गणों की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही

लोहरदगा। सावन की तीसरी सोमवारी पर काँवरिया संघ बरवाटोली द्वारा सोमवार को लोहरदगा से गुमला स्थित देवाकी बाबाधाम के लिए 30 किलोमीटर लंबी भव्य काँवर यात्रा निकाली गई। मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारिश की झमाझम फुहारों के बीच भी कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवा वस्त्रधारी सैकड़ों शिवभक्त “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते हुए भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु रवाना हुए। इस पावन यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया और श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुल्तानगंज से लाया गया गंगाजल की विशेष व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा किया गया था। यात्रा को मुख्य अतिथि गौरव आरपी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, समिति संरक्षक सुनील अग्रवाल एवं संघ अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उर्फ लड्डू सहित अन्य विशिष्ट जनों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बरवाटोली से ईस्ट गोला रोड, महावीर चौक, गुदरी बाजार, अमला टोली, वीर शिवाजी चौक, हटिया गार्डन, राणा चौक, मिशन चौक समेत शहर के कई प्रमुख स्थानों से होता हुआ देवाकी बाबाधाम की ओर अग्रसर हुआ। यात्रा में उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव और उनके गणों की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और जलपान के माध्यम से भव्य स्वागत किया। बारिश और लंबी पैदल यात्रा के बावजूद कांवरियों के चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि भक्ति और आनंद की झलक साफ दिखाई दे रही थी। देवाकी बाबाधाम पहुंचकर शिवभक्त जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना किया। 

मौके पर गौरव आर. पी. अग्रवाल (मुख्य अतिथि) ने कहा की सावन की तीसरी सोमवारी पर आयोजित यह भव्य काँवर यात्रा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी संस्कृति आज भी जीवित और सशक्त है। काँवरिया संघ बरवाटोली ने उत्कृष्ट आयोजन किया है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। एसडीओ अमित कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी) ने कहा की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश और अनुशासन सराहनीय रहा। जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। यह आयोजन न केवल धार्मिक है, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। डीएसपी समीर तिर्की (मुख्यालय) ने कहा की काँवर यात्रा के पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल एवं वॉलंटियर्स की मौजूदगी ने यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं का सहयोग भी काबिल-ए-तारीफ़ रहा। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवभक्त मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment