Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटा सहायक अध्यापक संघ, मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

On: July 26, 2025 5:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संवाददाता शशि पाठक
टंडवा (चतरा)।
अपने विभिन्न मांगों को लेकर पुनः प्रस्तावित आंदोलन के आलोक में शनिवार को झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का एक शिष्टमंडल जिला महासचिव ध्रुव नाथ शर्मा के नेतृत्व में सिमरिया विधायक उज्जवल दास को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उक्त जानकारी देते हुवे प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय ने बताया कि झामुमो सरकार के घोषणा- पत्रों और सार्वजनिक सभाओं में तीन महीने के भीतर समान वेतन देने के खोखले वादों से क्षुब्ध होकर अब संगठन ने 4 अगस्त से 7 अगस्त तक विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से सेवा दे रहे शिक्षक बार- बार छले जा रहे हैं जो बहुत हीं दुर्भाग्यपूर्ण है। निर्धारित मानकों में सौ फीसदी खरा उतरने के बावजूद भी जब समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिले तब आंदोलन करना हीं पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाते हुवे कहा कि जब इसका बकायदा न्यायादेश है तब अनुपालन आखिर क्यों नहीं हो रहा है? संस्कृत व मदरसा स्कूलों में तो बिना दक्षता परीक्षा पास किये हीं अभ्यर्थियों की नियुक्ति 9300-34800 वेतमान पर की गई है जिससे सरकार का दोहरा चरित्र अब सबके सामने है।

मुख्यमंत्री के नाम समर्पित पांच सूत्री ज्ञापन में समान काम के बदले समान वेतन देने, आंदोलन के दौरान शिक्षकों पर रघुवर सरकार में दर्ज हुवे मुकदमा को वापस लेने, अनुकंपा का लाभ जिसमें 28 अगस्त 2024 के समझौते को लागू करने, सेवानिवृति की सीमा 62 वर्ष करने एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा करीब 17 सौ अध्यापकों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों को फर्जी का हवाला देकर कार्यमुक्त की कार्रवाई अविलंब निरस्त किये जाने की मांग शामिल हैं। इस मौके पर टंडवा प्रखंड सचिव साकेत पांडेय, फणीश्वर यादव, रामकुमार यादव, विक्रम कुमार शर्मा व अभय सिंह मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment