Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पिरामल फाऊंडेशन की टीम पहुंची विद्यालय, दी गई विभिन्न जानकारियां & शिक्षकों के गुरु गोष्ठी में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

On: July 24, 2025 1:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पिरामल फाऊंडेशन की टीम पहुंची विद्यालय, दी गई विभिन्न जानकारियां

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा, पीरामल फाउंडेशन की टीम बुधवार को पहुंची। टीम में दिल्ली से आए प्रोग्राम डायरेक्टर दिव्यानी, प्रोग्राम लीड अमृता एवं जिला लीड अमित भारती पहुंचे थे। टीम ने सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद विभिन्न विषयों पर शिक्षक एवं बच्चों के साथ बैठकर चर्चा किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक को विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही। टीम ने विद्यालय का नाम देश लेवल तक कार्यशैली के अनुसार जाना जाए, सके लिए किए जाने वाले महत्वपूर्ण जानकारी शिक्षकों व बच्चों को दी। बताया गया कि विद्यालय विकास के लिए ग्राम पंचायत की भूमिका एवं योगदान अहम है। विद्यालय की हर समस्या की जानकारी पंचायत के मुखिया को मिलनी चाहिए। इस संबंध में भी मुखिया निर्मला देवी से घंटो बात की गई टीम के द्वारा। बच्चों को अच्छे शिक्षा के साथ खेल, योग, संस्कृति की जानकारी भी देने की बात कही गई। मज्ञैके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, सहायक अध्यापक दीपेश्वरी यादव, पंकज राणा, विवेकानंद तिवारी, विजय दांगी व बैजनाथ दांगी आदि उपस्थित थे।

शिक्षकों के गुरु गोष्ठी में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
 
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बीआरसी बलबल में शिक्षकों के मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें बीईईओ मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से विद्यालय संचालन को लेकर जानकारी लेते हुए शिक्षकों को उल्लास कार्यक्रम, मध्याह्न भोजन, प्रोग्रेशन, बच्चो का आधार व अकाउंट के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को उल्लास कार्यक्रम से संबंधित पंजी तैयार करने की बात कही। 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को खाता हर हाल में खुलवाने का निर्देश दिया। 10 वर्ष से नीचे उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता के साथ खाता खुलवाने को कहा। साथ ही वैसे बच्चे जिनका आधार अब तक नहीं है उनका आधार बनवा कर खाता खुलवाने की बात कही। विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन देने के साथ इको क्लब संबंधी भी जानकारी दी। बैठक में बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेट, सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment