Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य की लचर व्यवस्था को लेकर प्रतिनिधियों नें किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का खामयाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है

On: July 16, 2025 11:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था और विभाग की अनदेखी से क्षुब्ध मुखिया संघ ने बुधवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कटिया पंचायत के मुखिया पति ने जानकारी देते हुए कहा कि आए दिन यहां स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का भुक्तभोगी ग्रामीणों को होना पड़ रहा है। परंतु इसे देखने वाला कोई नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य कर्मियों और एएनएम के लगभग 15 वर्षों से एक ही अस्पताल में कुंडली जमा कर बैठे रहना है। यही कारण है कि इन कर्मियों के अंदर काम के प्रति उदासीनता और विभागीय भय नाम का चीज खत्म हो चुका है। आखिर किसके कृपा दृष्टि से इतने लंबे समय से ये कर्मी यहां पड़े हैं। उन्होंने कहा कि एएनएम कुसुमलता के साथ अन्य कर्मियों का भी स्थानांतरण होना चाहिए। वहीं मुखिया नेमन भारती ने आक्रोश भरे शब्दों में कहा कि मुझे ज्ञात है कि गर्भ में आने से लेकर प्रसव तक सरकार के द्वारा जननी सुरक्षा के साथ अन्य योजनाओं के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं के प्रति दो से ढाई लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद भी आए दिन नवजातों को लापरवाही का बलि चढ़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इधर मंधनियां मुखिया पति भोला राम ने कहा कि मैं जब भी स्वास्थ्य केंद्र गया तो वहां कभी सफाई कर्मी तो कभी गार्ड को दवा वितरण करते हुए पाया। पूछे जाने पर कर्मियों बताया कि पूर्व में पदस्थापित दवा वितरक का स्थानांतरण हो गया है, इसलिए हमलोगों को ही मजबूरी में दवा बांटना पड़ता है। अब सवाल यह है की सफाई कर्मी और गार्ड जिन्हें दवा से संबंधित क अक्षर की भी जानकारी नहीं है। उनके द्वारा दवा वितरण किया जाना क्या खतरे भरा नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि यहां का प्रभार डीएन प्रसाद के पास है जो रेफरल अस्पताल सिमरिया के प्रभारी हैं। परंतु उन्हें लावालौंग क्षेत्र की स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। इधर मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार साव ने कहा कि बिना डॉक्टर के रिव्यु के किसी भी पेशेंट को भर्ती नहीं किया जाता है। परंतु कटिया पंचायत के एक गर्भवती प्रियंका रात भर बिना लाइट के मोबाइल की रोशनी में तड़पती रही और सुबह उसका बच्चा लापरवाही की बलि चढ़कर मौत के मुंह में समा गया। इस संबंध में फोन पर पूछे जाने पर डॉक्टर चंदन नें अचंभित शब्दों में कहा कि मुझे ऐसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। अब सवाल है कि यह डॉक्टर चंदन की लापरवाही कहा जाए या एएनएम के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की या यह व्यवस्थाओं की अनदेखी। मुखिया संघ ने कहा है कि हम शीघ्र ही उपायुक्त से 15 वर्षों से जमे कर्मियों के स्थानांतरण के लिए लिखित आवेदन देकर मांग करेंगे। साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी मुखिया संघ नें मीडिया के माध्यम से उपायुक्त से अपील किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment