टंडवा(चतरा)। महादेव डिग्री कॉलेज टंडवा में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक व इंटर परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पेन व मेडल देकर सम्मनित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि टंडवा उतरी क्षेत्र जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, विशिष्ट अतिथि कोयद मुखिया किशन राम, संचालक महादेव कुमार और शिक्षकों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात प्रखंड क्षेत्र के 10 वीं बोर्ड सहित 12 वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से महादेव डिग्री कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में आदित्य प्रसाद गुप्ता ग्राम मिश्रोल, पंकज कुमार ग्राम सेरनदाग, भास्कर कुमार ग्राम सिसई, खुशबू कुमारी ग्राम खधैया, नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, अर्चना कुमारी, रुपाली कुमारी, प्रिया कुमारी, चांदनी कुमारी, संजना कुमारी, सोनंदा कुमारी, दिव्या कुमारी, महिमा कुमारी, अंशु कुमारी, प्रेरणा कुमारी, विकाश कुमार को पेन, डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया। वहीं कॉलेज के संचालक महादेव कुमार ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा व्यक्ति ज्ञान, कौशल, अनुभव और उचित दृष्टिकोण प्राप्त करता है। इसका अर्थ है व्यक्ति के भीतर निहित क्षमताओं का विकास करना और उसे एक बेहतर नागरिक बनाना। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास पर जोर देना है, जिससे वह एक सार्थक जीवन जी सके और समाज के विकास में योगदान दे सके। सभा में शिक्षक मनोज कुमार साहू, कृष्ण कुमार, बेबी देवी एवं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक गण उपस्थित थे।