Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क सुरक्षा अभियान चलाने को लेकर प्रशासन को सौंपा गया आग्रह-पत्र

On: May 30, 2025 12:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। सर्व ब्राह्मण समाज ने टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सु में 31 मई के सुबह 10 बजे से सड़क सुरक्षा अभियान चलाने को लेकर आग्रह-पत्र प्रखंड प्रशासन को सौंपा है। जानकारी देते हुवे प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने बीड़ीओ देवलाल उरांव, सीओ विजय दास व थाना प्रभारी उमेश राम से मिलकर आग्रह-पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ताकि सड़क दुघर्टनाओं में जानमाल की क्षति कम से कम हो। विदित हो कि पिछले एक दशक के अंतराल में यहां सैंकड़ों वीभत्स मौत का मंजर लोगों ने अपनी आंखों से देखा है। माना जाता है कि सड़क दुर्घटना के शिकार होने वाले अधिकांशतः लोग ओवर स्पीड, ओवरटेक, नशा सेवन कर परिचालन एवं दोपहिया वाहनों में हेलमेट नहीं पहने जाने के कारण शिकार हुवे हैं। परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया जांच व जागरुकता अभियान अबतक पर्याप्त असर नहीं दिखा सका है। जागरूकता और आमजनों की सुरक्षा के लिये प्रशासन के सहयोग से अभियानों का हिस्सा अगर व्यापकता हासिल कर ले तो माना जा रहा है कि ये बड़ा बदलाव साबित होगा। बहरहाल श्री पांडेय द्वारा प्रखंड क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व आमजनों से इस अभियान के हिस्सा बनने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment