Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘आपरेशन सिंदूर’ के लिए रक्षा मंत्री ने की भारतीय सेना की तारीफ, कहा दिलाया पीड़ित परिवारों को इंसाफ, रावलपिंडी तक सुनी गई भारतीय सेनाओं की धमक

On: May 12, 2025 12:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिन भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला करके कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे, उन्हें भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ दिलाने का काम किया है। इसके लिए आज सारा देश भारतीय सेनाओं का अभिनंदन कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है। हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लॉन्च किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा। जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा के बाद देखा जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गईं और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है, जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है, जो आतंकवाद के खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ प्रभावी कार्रवाई करेगा।

वहीं, ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा केंद्र के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों को मजबूत करेगा और महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस न केवल दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत, दुश्मनों के लिए प्रतिरोध का संदेश और अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता का संदेश है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस भारत और रूस की शीर्ष रक्षा प्रौद्योगिकियों का संगम है।

रक्षा मंत्री ने भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का हवाला दिया, जिन्होंने कहा था कि ‘जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होगा, कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर का कोई स्थान नहीं है, केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है” राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है और केंद्र भारत की शक्ति को और मजबूत करने में मदद करेगा।

इस दौरान, राजनाथ सिंह ने ने 40 महीने के भीतर परियोजना को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार, डीआरडीओ के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अन्य के प्रयासों की भी सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

सम्मान समारोह में तीन चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

युवती की संदिग्ध मौत मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुएं से शव बरामद

32 वर्षों बाद मिले मैट्रिक 1994 बैच के साथी, यादों में लौटा विद्यालय जीवन

Leave a Comment