Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

महिला की हत्या कर जंगल में फेंका लाश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बासुकीनाथ(दुमका)। दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा जंगल से एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान कुशमाहा गांव की रीना देवी के रूप में हुई है। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने बताया कि महिला सोमवार की रात को बिना कुछ बताएं घर से निकल गई थी। परिजनों ने रात में उसकी खोजबीन भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह जंगल में महिला का शव देखा गया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा। महिला के गले में चोट के निशान पाए गए है। पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंद खदान से मिले शव की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, पुलिस का दावा: पत्नी और उसके दोस्त ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार की पहल, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

नदी में पोकलेन से बालू का अवैध उत्खनन, पोकलेन और बोलेरो जब्त; मालिक-चालक पर प्राथमिकी दर्ज

फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये, टूर्नामेंट का उद्घाटन

Leave a Comment