Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार की पहल, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने हजारीबाग पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र; सीसीएल अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रस्ताव देने को कहा

चतरा। चतरा पथ प्रमंडल अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सीसीएल क्षेत्र टंडवा प्रखंड से चतरा तक पड़ने वाली सड़कों पर डायवर्सन (वैकल्पिक मार्ग) और लेन ऑगमेंटेशन (सड़क की लेन बढ़ाने) के निर्माण की पहल शुरू की गई है।

इस संबंध में पथ निर्माण विभाग, झारखंड के केंद्रीय निरूपण संगठन के मुख्य अभियंता ने हजारीबाग पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता को पत्र जारी कर प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार, इस कार्य के लिए सीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाना है। कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पथ निर्माण विभाग के मिट्टी अन्वेषण प्रमंडल, रांची और योजना एवं अन्वेषण प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंताओं से भी संपर्क करने को कहा गया है।

यह निर्देश पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, झारखंड, रांची के पत्रांक 3296 (5)WE, दिनांक 31 जुलाई 2026 के संदर्भ में जारी किया गया है। पत्र मुख्य अभियंता, केंद्रीय निरूपण संगठन, पथ निर्माण विभाग, झारखंड, रांची की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी हुआ है। इस पहल का उद्देश्य सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंद खदान से मिले शव की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, पुलिस का दावा: पत्नी और उसके दोस्त ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

नदी में पोकलेन से बालू का अवैध उत्खनन, पोकलेन और बोलेरो जब्त; मालिक-चालक पर प्राथमिकी दर्ज

फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये, टूर्नामेंट का उद्घाटन

लुधियाना से घर लौटने निकला युवक एक सप्ताह से लापता, पत्नी ने थाने में दिया आवेदन

Leave a Comment