Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नम आंखों से विदा हुईं मां दुर्गा, ताशा पार्टी की धुन पर झूमे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देर रात हुआ प्रतिमा विसर्जन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र; विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में दुर्गा पूजा के समापन पर बुधवार देर रात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। गाजे-बाजे के साथ पहुंची ताशा पार्टी ने ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। ढोल-ताशे की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। ताशा पार्टी की धुन पर युवाओं और भक्तों ने जमकर आनंद लिया। विदाई के अवसर पर श्रद्धालु पूरे जोश और उमंग के साथ जुलूस में शामिल हुए और जगह-जगह मां के जयकारे लगते रहे।

प्रतिमा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने मां से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की और अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना करते हुए भावुक मन से विदा किया। पाण्डेयपुरा में दुर्गा पूजा के दौरान हुए विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा महोत्सव का समापन हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंद खदान से मिले शव की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, पुलिस का दावा: पत्नी और उसके दोस्त ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार की पहल, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

नदी में पोकलेन से बालू का अवैध उत्खनन, पोकलेन और बोलेरो जब्त; मालिक-चालक पर प्राथमिकी दर्ज

फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये, टूर्नामेंट का उद्घाटन

Leave a Comment