Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेत जोतने से पहले ही देनी होगी सूचना; सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय, चौकीदार रात्रि गश्ती की रिपोर्ट में बताएंगे कि खेती नहीं हो रही

चतरा। जिले के लावालौंग प्रखंड में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विक्रम कुमार भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी चंदन कुमार, लावालौंग पंचायत की मुखिया नीमा भारती, अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में अफीम की खेती पर पूरी तरह रोक लगाने और इसकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि इस बार प्रखंड में किसी भी स्थान पर अफीम की खेती नहीं होने दी जाएगी। संबंधित कर्मियों और पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने और अवैध खेती की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। खेती मिलने पर तत्काल जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने निर्देश दिया कि किसी भी गांव या क्षेत्र में अफीम की खेती पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के चौकीदार, किसान मित्र और अन्य जिम्मेदार कर्मियों व पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह भी कहा गया कि खेती शुरू होने से पहले ही उसकी पहचान कर अवैध गतिविधियों को रोका जाए। सूचना देने वाले आम लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि वे बिना भय के जानकारी दे सकें।

सभी चौकीदारों और संबंधित कर्मियों को रात्रि गश्ती के दौरान अपने क्षेत्र की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताना होगा कि उनके क्षेत्र में अफीम की खेती नहीं हो रही है। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने और खेत जोतने से पहले ही प्रशासन को सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

बैठक में चंद्रभूषण कुमार, बिट्टू बैरेंद्र प्रसाद समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी किसान मित्र मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment