Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

परिवहन विभाग का वाहन जांच अभियान, 12 वाहनों पर कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ओवरलोडिंग, नो पार्किंग और अल्ट्रेशन पर कसा शिकंजा, 68,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया, वाहन चालकों में हड़कंप

चतरा/टंडवा। जिले के सिमरिया-टंडवा सड़क पर स्थित टंडवा प्रखंड अंतर्गत शिवपुर में गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) दिलीप कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ओवरलोडिंग, नो पार्किंग और वाहनों में अनधिकृत बदलाव (अल्ट्रेशन) के मामलों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जांच अभियान के दौरान कुल 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 68 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने विभिन्न वाहनों के नियमों के अनुपालन की जांच की और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया।

डीटीओ दिलीप कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाने के साथ सड़क और पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अभियान में एमवीआई नीरज कुमार, रोड सेफ्टी कर्मी संतोष कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। डीटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार सामान लादने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव नहीं करने की अपील की। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंद खदान से मिले शव की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, पुलिस का दावा: पत्नी और उसके दोस्त ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार की पहल, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

नदी में पोकलेन से बालू का अवैध उत्खनन, पोकलेन और बोलेरो जब्त; मालिक-चालक पर प्राथमिकी दर्ज

फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये, टूर्नामेंट का उद्घाटन

Leave a Comment