हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के डाहा गांव में गुरुवार एक खलिहान में आग लग गयी। जिसके खलिहान में रखे 150 बोझा गेहू जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार डाहा गांव निवासी भागवत मिस्त्री बटाई पर खेती करते हैं और इस वर्ष तीन एकड़ में गेहूं फसल लगाए थे। जिसे काटकर खलिहान में जमा किए थे, की अचानक गुरुवार दोपहर आग लगने से 150 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित भागवत ने बताया कि सुबह परिजन गेहूं काटने खेत चले गए थे, तब तक सब ठीक था। दोपहर में खलिहान में अचानक आग लगी, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वार खेत पर दिया गया। जिसके बाद हम सभी परिजन आनन-फानन में खलिहान में जाकर देखे कि पूरा खलिहान धू-धू कर जल रहा है। हलांकी ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेज लपटें उठता देख ग्रामीण की हिम्मत भी ज़बाब दे गई।. 2 मोटर से पानी चलाया गया लेकिन तब तक सारा गेहूं जल चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना से पीड़ित के पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग किया है। हालांकि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार बच्चों के द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।
गेहूं से भरे खलिहान में लग गई आग, वजह जान सभी हो गए हैरान…
By newsscale
On: April 4, 2025 9:54 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1240094
Total views : 3095108