नौ वर्षीय प्रवक्ता ऐंजल मिश्रा रही रुद्र यज्ञ में आकर्षण का केंद्र, कहा परमात्मा का दिया यह नश्वर शरीर है, इसलिए हमें घमंड करने से बचना चाहिए

newsscale
2 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सदर प्रखंड चतरा के चौनपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय रूद्र सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ संपन हो गया। वहीं यज्ञ में नौ वर्षीय प्रवक्ता ऐंजल मिश्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इतनी कम उम्र की नन्ही सी बच्ची नें अपने ज्ञान और प्रवचन से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया। अपने प्रवचन में लोगों को संबोधित करते हुए ऐंजल नें कहा कि हमें परमात्मा का दिया गया यह नश्वर शरीर है। इसलिए हमें किसी भी बात का घमंड करने से बचना चाहिए। जब तक यह नश्वर शरीर हमारे पास है तब तक हमें दीन दुखियों की सेवा, भगवत भजन और अच्छे कर्म करके सुखी जीवन और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि आस्तिक बनकर प्रभु और परमात्मा की सेवा करें। नास्तिक बनकर खाने-पीने, घूमने फिरने, मौज-मस्ती करने और लड़ने झगड़ने में मानव जीवन को व्यर्थ ना करें। आगे अपने प्रवचन में उन्होंने बुराइयों से बचने के लिए गांधी जी के तीन बंदरों के उदाहरण से लोगों को समझाया। वहीं सामाजिक कुरीतियों, बलि प्रथा और पर्यावरण संरक्षण सहित जीव हत्या पर भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए यज्ञ की महत्ता को समझाकर लोगों को बसीभूत किया। नन्ही सी प्रवक्ता नें अपने कीर्तन, भजन, छंद, चौपाई एवं वैदिक मंत्रों से लोगों का मन मोह लिया। मौके पर यज्ञाचार्य अमित कुमार मिश्रा, पंडित कृष्णा पाठक, देवेन्द्र द्विवेदी, बंशीधर पांडेय एवं सत्येंद्र पांडेय ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि इतनी कम उम्र में ऐंजल ने हम सबका मन मोह लिया है। आने वाले कुछ ही वर्षों में यह देश के प्रमुख प्रवचनकर्ताओं की तरह ख्याति प्राप्त करेगी। यज्ञ को संपन्न बनाने में पंकज कुमार मिश्रा, यजमान तुलसी पांडेय, शंभू तिवारी, राजा पांडेय समेत अन्य नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *