Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई, 8 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

On: January 18, 2025 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/मयूरहंड। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी व जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर मयूरहण्ड अंचल क्षेत्र में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जहुर आलम के नेतृत्व में बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार एवं खान निरीक्षक राजेश हंसदा द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम ने बताया कि मयूरहंड अंतर्गत मौजा सोकी एवं सुगी स्थित विभिन्न स्थलों पर 70,400 सीएफटी लगभग 704 ट्रैक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। जिसे जब्त करते हुए अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त कुल 8 लोगों एवं कई अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावे दूसरी जगह पर लगभग 36700 सीएफटी भंडारण पाया गया है। इस मामले में संवेदक द्वारा भंडारण के लाइसेंस होने का दावा किया, इसके आलोक में दावे की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में अवैध बालू भंडारण पाया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा अवैध बालू का खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई आमजन को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित सूचना मिलती है तो अविलंब इसकी जानकारी हमें या खान निरीक्षक, खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment