Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नव वर्ष पर जिले के पिकनिक स्पॉटों व मंदिरों में उमड़ेगी भीड़, सैलानियों के स्वागत को तैयार पिकनिक स्पॉट

On: December 31, 2024 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नव वर्ष पर बुधवार को वर्ष 2025 की शुरूआत के मौके पर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ेगी युवाओं की विशेष भीड़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में इटखोरी प्रखंड के माता भद्रकाली मंदिर, हंटरगंज प्रखंड के कौलेश्वरी मंदिर, टंडवा प्रखंड के चुंदरूधाम, पत्थलगडा प्रखंड के प्रसिद्ध पहाड़ी पर अवस्थित देवी स्थान, गिद्धौर प्रखंड के बलबल गर्म कुंड तथा बागेश्वरी मंदिर के अलावा पर्यटन स्थानों में तमासीन, खैवा-बनारू, गोवा, हेरूआ डैम, शहीद विनय भारती पार्क आदि शामिल है। जहां नव वर्ष को लेकर सबसे अधिक लोगों की भीड़ उमडती है। पहली जनवरी को पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किये गये हैं। एसपी विकास कुमार पांडेय का कहना है कि जिले के लगभग पिकनिक स्पॉटों पर विशेष चौकसी का निर्देश संबंधित थानों को दिया गया है। वर्दी के साथ-साथ कुछ जवान सादे लिबास में भी उक्त स्थानों पर तैनात रहेंगे। हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। शराबियों पर तो विशेष रूप से नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं एसपी ने कहा कि महिला व युवतियों के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार न हो, इस दिशा में भी पुलिस पूरी चौकसी बरतेगी। ज्ञात हो कि जिले के अधिकांश जल प्रपात अविकसित हैं। तमासीन, खाया-बनारू, गोवा, हरियोखार सहित अन्य जल प्रपात पहाड़ों से घिरे हुए हैं। इसी प्रकार डैमों में भी काफी गहराई है। ऐसे में पिकनिक के लिए आने वाले लोगों को इन स्थानों पर पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

Leave a Comment