Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त् के आदेश पर बिरहोर टोला का किया गया सर्वेक्षण, बीस दिनों के अंदर कमियों को किया जाएगा पुरा

On: November 30, 2024 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। उपयुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार मिशन 20 के तहत शनिवार को बीडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में करमा बिरहोर (आदिम जनजाति) टोला में विस्तृत सर्वेक्षण कार्य किया गया। ताकि टोले में कमी सरकारी सुविधाओं को बीस दिनों के अंदर पुरा करवाया जा सके। इस दौरान दो दिनों के अंदर बिरहोर परिवारो के घर-घर आर्थिक व विकास का सर्वेक्षण रिर्पाेट उपयुक्त को मुहैया करवाया जाना है। कर्मियों द्वारा बिरहोर परिवारो के आधार कार्ड की स्थिति, राशनकार्ड में नाम, पेंशन स्वीकृति, आवास, वनपटा का दावा, श्रमिक कार्ड, जॉब कार्ड, बैंक खाता, जाति, आवासीय समेत अन्य सुविधाएं की सर्वेक्षण किया गया। ज्ञात हो कि करमा बिरहोर टोला में लगभग चालीस घर बिरहोर परिवार निवास करते हैं। जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है और अधिकांश परिवार टूटे फुटे घरों में रहने को विवश हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सर्वेक्षण से बिरहोर टोला का विकास होता है या केवल सर्वाेक्षण कागजों तक ही रहता है, ऐ तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीं इस अवसर पर बीडीओ मनीष कुमार ने लगभग 70 बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर मुखिया रामनाथ यादव, पीएचडी कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, बीपीओ सतीश कुमार मिश्रा, पंचायत सचिव मनीष कुमार, रोजगार सेवक सुनील कुमार के अलावा बिरहोर परिवार उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment