भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन शुक्रवार रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। उनका अंतिम संस्कार भगवान बिरसा के पैतृक गांव उलिहातू में होगा। वहीं जैसे ही मंगल मुंडा का शव रांची से खूंटी के उलीहातू पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *