Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नहीं होगी तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में मिलावट की सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट ने की याचिका खारिज

On: November 9, 2024 12:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तिरुपति के मंदिर में लड्डुओं में कथित रूप से मिलावट की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर आपकी मांगों को देखें तो हमें सभी मंदिरों और गुरुद्वारों के लिए अलग-अलग राज्य बनाने होंगे। हम किसी धर्म के लिए अलग राज्य बनाने का आदेश नहीं दे सकते हैं।

30 सितंबर को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने की थी सुनवाई

ग्लोबल पीस इनिशियेटिव के अध्यक्ष केए पॉल ने दायर याचिका में इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। इससे पहले 30 सितंबर को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भगवान को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक हुई रिपोर्ट जुलाई की है लेकिन मुख्यमंत्री इसको लेकर सितंबर में जाकर बयान दे रहे हैं।

ये सबूत कहां है कि प्रसादम का लड्डू बनाने में मिलावटी घी का प्रयोग हुआ

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि इस रिपोर्ट को देखकर ये स्पष्ट नहीं है कि कथित मिलावट वाला घी लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल हुआ कि नहीं। कोर्ट ने मंदिर प्रशासन से पूछा था कि जिस सैंपल में मिलावट पाई गई थी, क्या उसका इस्तेमाल प्रसादम बनाने में हुआ था। तब मंदिर प्रशासन के वकील ने कहा था कि इसकी जांच करनी होगी। इस पर कोर्ट ने कहा था कि जब जांच चल रही थी, फिर ये सबूत कहां है कि प्रसादम का लड्डू बनाने में मिलावटी घी का प्रयोग हुआ था।

स्वामी की याचिका में मामले की जांच की मांग की गई

सुप्रीम कोर्ट में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी समेत दूसरे याचिकाकर्ताओं ने पहले से याचिका दायर कर रखी है। स्वामी की याचिका में इस मामले की जांच की मांग की गई है, क्योंकि उनके इस आरोप से भक्तों में अराजकता पैदा हो गई है। याचिका में भगवान श्री वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति तिरुमाला में लड्डुओं में घटिया सामग्री और पशु की चर्बी के कथित आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि मंदिर में प्रसाद की गुणवत्ता की आंतरिक रूप से जांच की जानी चाहिए।

(सभार डीडी न्यूज)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

सम्मान समारोह में तीन चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

युवती की संदिग्ध मौत मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुएं से शव बरामद

32 वर्षों बाद मिले मैट्रिक 1994 बैच के साथी, यादों में लौटा विद्यालय जीवन

Leave a Comment