न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ अंतर्गत पहरा व गिद्धौर पंचायत में आबुआ आवास, अबूआ स्वास्थ्य, सर्टिफिकेट, सावित्रीबाई फुले एवं सर्वजन पेंशन योजना को लेकर बुधवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। हलांकी बिना प्रचार प्रसार के कारण लोगों को कैप की जानकारी नही मिली और ग्रामीण नही पहुंचे। यहां तक कि पहरा पंचायत प्रभारी पंचायत सचिव चितरंजन शर्मा भी कैंप में नही पहुंचे। एका दुक्का ग्रामीणपहुंचे जो पंचायत सचिव को खोजते घूम रहे थे। ग्रामीणो ने नाराजगी व्यक्त की है। सीआरपी राज कुमार राजू ने बताया कि 226 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का आवेदन प्राप्त हुआ है। कैम्प में पंचायत सचिव दिगम्बर पांडेय, पहरा प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव समेत अन्य मौजूद थे।
बिना प्रचार प्रसार के विशेष कैम्प ने नही पहुंचे ग्रामीण

By newsscale
On: September 19, 2024 12:13 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1119416
Total views : 2937984