Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रधानमंत्री नियुक्त, 9 को लेंगे शपथ, तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री, कहा जनता ने फिर एनडीए को दिया सेवा का मौका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
न्यू दिल्ली। एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। 9 जून को पीएम का शपथ ग्रहण समारोह है। वहीं एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपने अगले कार्यकाल में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेंगे। मोदी रविवार शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने का न्योता दिया था। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मनोनीत करने साथ कहा कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को होगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति को एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में चयन से संबंधित एक पत्र सौंपा। इसी के साथ यह तय हो गया कि राष्ट्रपति 09 जून 2024 को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति भवन के विज्ञप्ति के अनुसार 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। उसके बाद एनडीए की ओर से राष्ट्रपति को एक समर्थन पत्र सौंपा गया। जिसके बाद राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री मनोनीत किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति रविवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।

नरेंद्र मोदी ने कहा जनता ने फिर एनडीए को सेवा का मौका दिया

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के उपरांत राष्ट्रपति भवन प्रांगण में नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के बाद यह पहला चुनाव है। तीसरी बार एनडीए सरकार को जनता ने देश की सेवा करने का मौका दिया है। मैं देश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो कार्यकाल में देश जिस तेजी से आगे बढ़ा है, हर क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है और 25 करोड़ लोगों कों गरीबी से बाहर निकलना हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment