“संस्कार, संवाद और सहयोग से ही बनता है भैया बहनों के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त आधार।”

कक्षा सप्तम अभिभावक गोष्ठी में अभिभावकों ने दिए सार्थक सुझाव, प्रधानाचार्य ने प्रस्तुत किए प्रभावी समाधान………..
शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में कक्षा सप्तम की अभिभावक गोष्ठी का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सकारात्मक संवाद करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं अतिथि परिचय के साथ हुआ। मंच संचालन वीणा तिवारी ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम की रूपरेखा राजीव आचार्य द्वारा प्रस्तुत की गई। गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, अध्ययन की आदत, मोबाइल के सीमित उपयोग तथा घर-विद्यालय के समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अभिभावकों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्यवहारिक एवं सकारात्मक समाधान प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयबद्ध दिनचर्या तथा नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।
गोष्ठी के दौरान छोटे-छोटे भैया-बहनों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर ऊर्जा, प्रेरणा एवं ज्ञानवर्धक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया।























Total Users : 1094972
Total views : 2904580