*गणना प्रपत्र जल्द जमा करें शेष बचे मतदाता : उपायुक्त*
——-

*जिले के 17085 मतदाताओं ने अब तक नहीं जमा किया है गणना प्रपत्र, 29 जुलाई तक करें अनिवार्य रूप से जमा*
===========
लोहरदगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने अब तक अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा नहीं किया है, वे 29 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से इसे जमा कर दें।

उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। ऐसे में जिन मतदाताओं द्वारा निर्धारित अवधि तक भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा नहीं किया जाएगा, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा। ऐसी स्थिति के लिए प्रशासन उत्तरदायी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में 17085 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार पेशरार में 1463, किस्को में 1733, कुडू में 5056, कैरो में 1356, लोहरदगा प्रखंड में 3897 तथा नगर परिषद क्षेत्र में 3580 मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है।
उपायुक्त ने सभी शेष मतदाताओं से आग्रह किया है कि इस कार्य को अत्यंत आवश्यक समझते हुए बिना विलंब अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से शामिल किया जा सके।
























Total Users : 1094972
Total views : 2904580