लोहरदगा –संगोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
साइबर क्राइम जागरूकता संदेश

विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, जैसे https, OTP या बैंक से बोल रहा हु कह कर कॉल से बचे ,ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। यदि कभी आपके साथ साइबर अपराध होता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें और कंट्रोल रूम नम्बर 112 पे भी आप कॉल करे या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

बाल संरक्षण जागरूकता
बालिकाओं को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि बाल विवाह, नाबालिग लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, शोषण या हिंसा की जानकारी मिलने पर तुरंत 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), एसडीपीओ SDPO लोहरदगा, सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।























Total Users : 1094972
Total views : 2904580