झारखण्ड/गुमला -चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल जलक रोड रन्हे में नए सत्र से प्लस टू की शुरुआत की गई है जिसमें आर्ट की पढ़ाई होगी. अब विद्यालय में प्री नर्सरी से इंटर आर्ट्स संकाय तक संचालित होगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए डायरेक्टर विजय साहू ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने होमटाउन में बेहतर शिक्षा प्राप्त हो जिसके लिए यह शुरुआत की गई है. जिसमे आर्ट की पढ़ाई सत्र 2024-2026 से प्रारंभ कर दी गई है. साथ ही छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है. विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय की सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग, कुशल एवं प्रशिक्षित शिक्षक, शांत शैक्षणिक वातावरण, स्काउट एंड गाइड, खेल और प्रशिक्षित कोच व बस की सुविधा उपलब्ध है. लंबे समय से अभिभावको का भी मांग था कि विद्यालय में प्लस टू की शुरुआत हो जिसे देखते हुए इस सत्र से शुरुआत की गई. उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा है कि समय से विद्यार्थियों का नामांकन कर ले ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ हो।
---Advertisement---




















Total Users : 900568
Total views : 2637681