Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तस्करों पर काल बनकर टूट रहे नए थाना प्रभारी, 20 लाख के अफीम के साथ दो तस्कर चढ़े सिंघम के हत्थे

On: April 12, 2024 11:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग: चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का लगातार कारवाई जारी है। पद भार ग्रहण करने के बाद अबतक 18 बड़ी कार्रवाई में 33 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। 18 वें कारवाई में गुरुवार को एक पल्सर बाइक से 20 लाख के अफीम के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस सम्बंध में चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा गिद्धौर से बिना नंबर का मोटरसाईकिल से 02 युवक अवैध रूप से अफीम लेकर तस्करी करने हेतु चौपारण की ओर आ रहे है।सूचना उपरांत छापामारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। और अस्थायी अंतर जिला चेकपोस्ट बेढ़नाबाड़ा के पास पहुंचकर चतरा-ईटखोरी की ओर से आ रहे वाहनों का सघन रूप से जांच करने लगा। जांच के क्रम में चतरा-ईटखोरी की ओर से सूचनानुसार एक बिना नंबर के पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार 02 युवकों को आता हुआ देखकर उन्हें रूकने का ईशारा किया तो दोनों अपना मोटरसाईकिल घुमाकर वापस ईटखोरी की ओर भागने लगे, जिनका साथ गये बल के सहयोग से पीछा करके खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान सोनू कुमार विश्वकर्मा उम्र करीब 22 वर्ष पिता-लखन मिस्त्री और पवित्र कुमार दांगी उर्फ बिट्टू उम्र करीब 21 वर्ष पिता अवध कुमार दांगी दोनों ग्राम थाना गिद्धौर जिला चतरा के रूप में हुई।

तस्कर के बैग में मिला 4 किलो 400 ग्राम अफीम

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आगे बताया कि दोनों लड़कों व गाड़ियों के तलाशी लेने पर सोनू कुमार विश्वकर्मा के पास से एक ग्रे रंग का बैग में पारदर्शी प्लास्टिक में बांधकर रखा करीब 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुआ। तस्करों से पूछताछ में बताया कि वेलोग चौपारण के एक लाइन होटल में तस्करी करने जा रहे थे। जिस संदर्भ में चौपारण थाना काण्ड सं 110/24 दिनांक-11.04.2024 धारा-414/34 भा०द०वि० एवं 17 (सी०)/18 (सी०) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अनुसंधानभार पुअनि० निलेश कुमार रंजन को सौंपा गया है।छापामारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही सुरजीत कुमार,पुअनि दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, चौपारण, पुअनि निलेश कुमार रंजन, पुअनि बिन्देश्वर महतो, चौपारण थाना और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment