Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra Breking: 2.9 केजी अफीम  लदा बोलेरो जप्त, तस्कर फरार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

2.9 केजी अफीम  लदा बोलेरो जप्त, तस्कर फरार

चतरा। अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 2 किलो 900 ग्राम अफीम लदे बोलेरो वाहन को सदर थाना क्षेत्र से जप्त किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के दुम्बी गांव में छापेमारी अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है। हालांकि इस दौरान मौके से पुलिस को देखकर तस्कर रुपेश यादव वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई प्रकाश सेठ व सिकंदर सिंकू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। किसी भी स्थिति में तस्करों को पांव पसारने नहीं दिया जाएगा। साथ ही कहा की जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment