साहू समाज के प्रखंड स्तरीय होली मिलन में खुब उड़े गुलाल

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बरियातू पंचायत के गांगपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय साहू समाज के लोगों ने प्रखंड स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया। जिसकी अध्यक्षता शशि गुप्ता एवं संचालन बिरेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में गिद्धौर एवं पत्थलगड़ा प्रखंड के समाज के लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रुप में रिशुसुद साहू, हजीराबाग जिलाध्यक्ष राजेंद्र साहू, चतरा जिलाध्यक्ष जीलाल प्रसाद साहू, सचिव सागर साहू, कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना करने के साथ किया गया। इस अवसर पर लोगों ने समाज की कुरीतियों को हटाने की चर्चा कीया। उसके बाद एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। मौके पर महिला जिलाध्यक्ष पूनम देवी, राखी देवी, खुशबू कुमारी, कामेश्वर साहू एवं सैकड़ों साहू समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *