न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। शनिवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बिंगलात स्थित 5 नंबर बैरियर के समीप विस्थापित-प्रभावित हायवा संयोजक मंडली की बैठक हुई। इस दौरान वाहन मालिकों की समस्याओं व मौजूद चुनौतियों पर चर्चा किया गया। जिसमें आम्रपाली कोल परियोजना से एनटीपीसी तथा पीएनएम नामक कंपनी द्वारा बाहरी गाड़ियों के बदौलत कोयले की ढुलाई में अविलंब रोक नहीं लगाने पर आंदोलन करने की बात कही गई। बताया गया कि तीन माह पूर्व एनटीपीसी द्वारा 5 नंबर बैरियर से कोयले की ढुलाई महज एक सप्ताह तक करने की सहमति बनी थी, जिसे लगातार दरकिनार किया जा रहा। इससे लोकल गाड़ियों के परिचालन में घोर परेशानी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर बिजय साहु, होरिल साव, रंजीत कुमार, सुरेश साव, दीपक महतो, राजदीप, मनोज, महेंद्र समेत अन्य मौजूद थे।
हायवा एसोसिएशन के बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

By newsscale
On: March 9, 2024 11:05 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174634
Total views : 3005235