न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के बेला स्थित कौ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के बेला में अवस्थित कैलाश धाम मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के सुअवसर पर पंद्रह दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुजित भारती व विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना करने केनुप्रांत फीता काटकर किया। इस पंद्रह दिवसीय मेला में आकर्षण का केंद्र बर्तन दुकान होता है। मेले में हजारीबाग, गया, चतरा कोडरमा आदि जिले से व्यापारी बर्तन का दुकान वर्ष 1964 से लगाते आ रहे हैं। जहां मयूरहंड, इटखोरी के अलावा चौपारण, पदमा आदि प्रखंडो से लोग मेले में खरीदारी को लेकर पहुंते हैं। इस वर्ष मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मेले में झूला व अन्य मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराया गया है।साथ हीं प्रत्येक दिन प्रवचन का भी आयोजन की गई है। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया की यहां जमीन खुदाई के दौरान दर्जनो देवी देवताओं के प्रतिमा मिले हैं। जिसे धरोहर के रुप में संजो कर रखा गया है। हाल के दिनों में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने विधान सभा सत्र के दौरान सरकार से कैलाश धाम मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग उठाई है। मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
महाशिवरात्रि के सुअवसर में पंद्रह दिवसीय मेला का आयोजन, मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रत्येक दिन किया जा रहा है प्रवचन का आयोजन

By newsscale
On: March 9, 2024 11:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174634
Total views : 3005235