झारखण्ड/गुमला -रांची विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर सह घाघरा निवासी संतोषी कुमारी का चयन नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया है संतोषी कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के योगासन भारत के तत्वधान में आगामी 8 मार्च से 10 मार्च तक श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा, उत्तरप्रदेश में किया जा रहा है। इस खेल का आयोजन महिला सशक्तिकरण हेतु किया जा रहा। इससे पहले भारत के सभी जॉन में आयोजन किया जा चुका है। पूर्वी जोन, पश्चिमी जॉन, उत्तरी जोन, दक्षिणी जोन में जितने भी महिला प्रतिभागी विजयी हुए है वे नेशनल लेबल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खास बात इस प्रतियोगिता कि यह है की प्रतिभागी और निर्णायक मंडल सभी महिलाएं होंगी। यहाँ बता दे की इसी क्रम में संतोषी का चयन झारखंड राज्य के घाघरा से किया गया है।इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज की संतोषी भूमिका में रह चुकी है। सहायक स्टॉफ के रूप में मैनेजर बबलू महतो और कोच पूजा नायक साथ होंगी। चयन होने से घाघरा वासियों और समाजसेवियों ने संतोषी को बधाई दी है
खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुई चयन*
By Ajay Sharma
On: March 7, 2024 3:47 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789521
Total views : 2484537