Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी टंडवा ईकाई ने मनाया 25 वां स्थापना दिवस…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। नार्थ करनपुरा थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की टंडवा ईकाई में बुधवार को 25 वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। जहां सीजीएम स्वप्नेंदु कुमार पांडा ने एनटीपीसी के ध्वज फहराने के बाद केक काटकर तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच अपनी खुशियों का इजहार किया। परियोजना का जिक्र करते हुवे कहा कि पिछले दिनों हीं दो यूनिटों को प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाना, हमें गौरवान्वित करता है। साथ हीं एनटीपीसी भारत के सबसे बड़े उर्जा उत्पादक समूह का अब हिस्सा बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन निरन्तर अथक प्रयास कर रही है जिससे शीघ्र हीं यूनिट 3 से भी बिजली का उत्पादन शुरू हो जायेगा। वहीं व्यवस्था को सुचारू व पारदर्शी बनाये रखने के लिए अपने सभी हितधारकों, विस्थापित-प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, सुरक्षा प्रहरियों, जनप्रतिनिधियों समेत जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर परियोजना के सभी जीएम, मगध संघमित्रा परियोजना के महाप्रबंधक नृपेन्द्र नाथ समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, कामगार तथा आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment