Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को कोयलांचल में बड़ा झटका, सबजोनल कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

On: January 7, 2024 3:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

आगजनी व मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर कंपनियों व संवेदकों में फैला रखा था दहशत, हथियार व कारतूस भी जप्त..!

न्यूज स्केल ब्यूरो:-आशीष यादव

हजारीबाग/चतरा : कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को पुलिस ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। विकास योजनाओं में लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर आगजनी व मारपीट की घटना को अंजाम देकर कंपनियों और संवेदकों से रंगदारी और लेवी की मांग के फिराक में जुटे टीएसपीसी सबजोनल कमांडर आदेश कुमार गंझु उर्फ प्रभाकर समेत पांच नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा है। साथ ही गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 0.315 बोर का एक राइफल, दो देशी पिस्टल, पांच चक्र जिंदा गोली, 9 एमएम का तीन चक्र जिंदा गोली, एक एयर पिस्टल, विभिन्न कंपनियों का 6 मोबाइल फोन, दो धारदार चाकू, 18 पीस नक्सली पर्चा, पर्चा लिखने में प्रयुक्त मार्कर व नक्सलियों का चितकबरा बैग बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों का पुलिस को आधा दर्जन मामलों में लंबे समय से तलाश थी। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सबजोनल कमांडर के नेतृत्व में संगठन का हथियारबंद दस्ता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के आधार पर टंडवा थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से सब जोनल कमांडर समेत सभी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित रेलवे पुल निर्माण कंपनी में लगे पोकलेन मशीन, पानी टैंकर में आगजनी समेत विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर हमला कर कार्यरत कर्मियों के साथ मारपीट व आग लगी की घटना को अंजाम दिया था। सबजोनल कमांडर के साथ संगठन के सक्रिय सदस्य उपेंद्र उर्फ भोला, लालदेव गंझू, पिंटू कुमार व राजेश कुमार को पुलिस ने किया है गिरफ्तार। एसपी ने बताया कि संगठन के कुछ अन्य नक्सलियों को पूर्व में ही एके 56 समेत अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी ने बताया कि इलाके में सक्रिय नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है। शेष बचे नक्सलियों के धर पकड़ को लेकर भी निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

Leave a Comment