हजारीबाग: नामचीन व्यवसाई अशोक अग्रवाल का 67 साल की उम्र में निधन, विधायक ने जताया शोक

newsscale
2 Min Read

हमारे साथ पारिवारिक और मित्रवत रिश्ता था, उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है: मनीष जायसवाल

न्यूज स्केल ब्यूरो आशीष कुमार

हजारीबाग। हजारीबाग के नामचीन व्यवसाई कानी बाज़ार निवासी अशोक अग्रवाल का आज 67 साल की उम्र में रविवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ समय से लगातर बीमार चल रहें थे। हाल ही में उनका पेसमेकर भी लगा था। इनकी संघर्ष की दास्तां बेहद रहस्यमय है। जीवटता के साथ कर्म को प्रधान मानकर इन्होंने सेवा को हमेशा महत्त्व दिया। ये अपने पूछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। हजारीबाग के क्षितिज अस्पताल में इन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मात्र से क्षितिज अस्पताल परिसर में जिस प्रकार उनके चाहने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी वह स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि अशोक अग्रवाल सबके चहेते और नेकदिल इंसान थे। शुक्रवार शाम को ही हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने अस्पताल जाकर मुलाकात की थी और उनका हिम्मत बढ़ाया था। हजारीबाग सदर विधायक श्री जायसवाल ने अशोक अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख से उभरने का अदम्य साहस प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। विधायक ने बताया कि अशोक अग्रवाल से हमारा घरेलू और मित्रवत रिश्ता था। हमारे राजनीतिक सफर में भी शुरूआत से लेकर अबतक कार्यक्रमों के संचालन और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अशोक अग्रवाल कई प्रकार के प्रबंधन कला के धनी और सौम्य स्वभाव के स्वामी थे। विधायक ने उनके निधन को अपने और जायसवाल परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति बताया ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *