Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: बच्चों में ड्रग्स और मादक द्रव्यों के सेवन के रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, सीडब्ल्यूसी, जेजेबी, पुलिस, एक्साईज से जुड़े अधिकारी हुए शामिल

On: February 22, 2023 11:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बच्चों में ड्रग्स और मादक द्रव्यों के सेवन के रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, सीडब्ल्यूसी, जेजेबी, पुलिस, एक्साईज से जुड़े अधिकारी हुए शामिल

चतराः बुधवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में एनसीपीसीआर के निर्देश के अलोक में बच्चों में ड्रग्स और मादक द्रव्यों के सेवन एवं अवैध तस्करी में बच्चों के उपयोग पर रोकथाम को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक केदार राम से से किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 और 78 के अन्तर्गत थानों दर्ज किए गए एफआईआर तथा बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को इस संदर्भ में दिए गए प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा से सभी विद्यालयों में प्रहरी क्लब के गठन व एनसीपीसीआर द्वारा निर्देशीत संस्थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की मौजुदा स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट के तहत 100 मीटर की दुरी के अंदर कोई भी तंबाकु विक्रेता का दुकान नहीं होना चाहिए इसकी मौजुदा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने अंग्रेजी शराब दुकानों के बाहर 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों को शराब नही देने संबंधित सूचना लगाने तथा नशापान उन्मुलन को लेकर जागरुक्ता अभियान चालवाने की बात उपायुक्त से कही। वहीं जेजबी सदस्य नर्मदेश्वर सिंह ने बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन व प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी उपायुक्त को दी। जिसपर उपायुक्त ने डीसीपीओ अरुण प्रसाद को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि एनसीपीसीआर नई दिल्ली द्वारा 18 बिन्दुओं पर मांगी गई प्रतिवेदन को अविलम्ब जिला बाल संरक्षण कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बैठक में उत्पाद अधीक्षक, एलपीओ, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, किशेर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं चाईल्ड लाईन के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment