Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Prtappur: भव्य कलश यात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ का प्रतापपुर में हुवा शुभारंभ, राज्य के श्रम मंत्री, जिप उपाध्यक्ष संग हजारों की संख्या में शामिल हुवे श्रद्धालु

On: February 22, 2023 10:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भव्य कलश यात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ का प्रतापपुर में हुवा शुभारंभ, राज्य के श्रम मंत्री, जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी संग हजारों की संख्या में शामिल हुवे श्रद्धालु

चतरा। जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ हुवा। इस अवसर पर राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं के कलश चुनरी नारियल देकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। श्री भोक्ता तथा श्री तिवारी ने श्रद्धालुओं को महायज्ञ की शुभकामना देते हुए देश प्रदेश एवं प्रतापपुर प्रखंड में सुख समृद्धि की कामना की और जल यात्रा नगर भ्रमण के क्रम में साथ रहे। वहीं यज्ञ मंडप से लगभग 1400 श्रद्धालुओ ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए अमझर नदी पहुंचे। जहां आचार्य पंडितों के मंत्रोंचार के साथ नदी से जल उठाया और पुनः यज्ञ मंडप परिसर में पहुंचकर विधिवत रूप से कलश को रखा। कलाश यात्रा के बाद यज्ञ कमेटी की ओर से चलाए गए भंडारा में हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। यह कलश सह जल यात्रा पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे ढोल सिंघा के साथ निकाली गई थी। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, बीडीओ मुरली यादव, पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार तथा पुलिस के जवान तैनात थे। इस अवसर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, कमेटी अध्यक्ष कपिल पासवान, मिथिलेश कुमार सोनू, चतरा प्रमुख निशा कुमारी, प्रतापपुर प्रमुख स्मिता प्रकाश, उपप्रमुख कविता देवी, जिप सदस्य रीना देवी, पूर्व मुखिया रीना देवी, मंत्री प्रतिनिधि लवली देवी, विनोद गुप्ता ,जितेंद्र सार्थक, रामपुर के काशिफ रजा, बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, रविंद्र कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment