Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलीहातू पहुंचे राज्य के नए राज्यपाल सीपी कृष्णन

On: February 20, 2023 8:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलीहातू पहुंचे राज्य के नए राज्यपाल सीपी कृष्णन

 

रांची न्यूज स्केल डेस्क। राज्य के नए राज्यपाल CP Krishnan रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे। उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्री कृष्णन श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ हीं पहली बार उलीहातू पहुंचे श्रीकृष्णन भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मिले। स्थानीय लोगों के स्वागत से प्रसन्नचित नजर आए नए राज्यपाल। वहीं राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंच कर अच्छा लगा, 123 वर्ष पूर्व भगवान बिरसा की क्रांतिकारी आंदोलन को आज भी लोग स्मरण करते हैं। मात्र 25 वर्ष की उम्र में लोगों को संगठित कर आंदोलन की अगुवाई करना ऐतिहासिक दृष्टि से यादगार बन गया है। 1875 में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा कम उम्र में ही जंगल जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंका और एकजुटता के साथ अपने लोगों के अधिकारों के लिए अगुवाई की। विश्व में 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत ने अपनी जगह बनाई यह सब हमारे वीर सपूतों के बलिदान की बदौलत संभव हो सका है। ऐसे वीरों का स्मरण कर हम अपने देश और राज्य को विकास की ओर आगे ले चलेंगे। पहली बार मुझे यहां आने का मौका मिला लोग बहुत सरल और सीधे हैं। भगवान बिरसा मुंडा से प्रार्थना करता हूं कि राज्य का भविष्य बेहतर हो। उलिहातू में नवनियुक्त राज्यपाल के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण उत्साहित नजर आये और उलिहातू का नजारा पर्व त्योहार की तरह था। इंग्लिश में पत्रकारों से नए राज्यपाल ने की बात।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment