Wednesday, October 23, 2024

झारखंड महिला, एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 का उपायुक्त ने जिला स्तर पर किया अनावरण

झारखंड महिला, एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 का उपायुक्त ने जिला स्तर पर किया अनावरण

चतरा। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी अबु इमरान द्वारा शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झारखंड महिला, एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। झारखंड महिला, एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में निर्धारित है। ऐसे में उक्त एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ का लौंचिंग 13 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन द्वारा रांची में किया गया है। जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 06 (छः) देशों यथा भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेगी। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चौंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से आज जिला स्तर पर एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख कर अपने आप को प्रेरित करने के आलवे प्रोत्साहन की अनुभूति महसूस कर सके। ज्ञात हो कि युवाओं में हॉकी के खेल एवं उक्त प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखण्ड द्वारा राज्य के सभी जिलों में दिनांक 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चतरा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि जिले में पहली बार किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। आगे उन्होंने कहा आप सभी जानते है की झारखंड का गौरवपूर्ण इतिहास हॉकी में रहा है और भारत का भी। आप सभी ने अनेक बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम सुना होगा जो झारखंड की धरती ने पैदा किया। मौके पर जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, एसडीओ चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, डीईओ दिनेश मिश्र, डीएसई अभिषेक बड़ाइक, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, ओलंपिक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, हॉकी चतरा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चन्द्रवंशी, खिलाड़ी व स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page