Wednesday, October 23, 2024

सिलेंडर विस्फोट में 6 की मौत, 8 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज स्केल डेस्क
उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार को सिलेंडर ब्लास्ट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जबकी 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया, आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में रात 8:30 से 9 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस घटना में 8 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, कुछ लोगों की हालत गंभीर है। घर में मौजूद बाकी 10-11 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चंद्र प्रकाश पर्यदर्शी ने कहा, पोस्टमार्टम के लिए कुल छह शव यहां जिला अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिला शव हैं। ये सिकंदराबाद त्रासदी के पीड़ित हैं। मैं हताहतों की कुल संख्या नहीं बता सकता। मेरी ड्यूटी जिला अस्पताल में है और यहां छह शव लाए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। मलबे में लोग दबे पड़े थे। एक युवक बेसुध हाल में पत्थरों के बीच दबा पड़ा था। मलबे में उसका पैर दिखाई दे रहा था।रेस्क्यू टीम ने तत्काल उसको बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। सोमवार को हुए इस हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि 6 लोगों की मौत हुई है. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बचाव टीम ने रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया है। मलबे को हटाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विस्फोट के कारणों की जांच की जाएगी।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page