Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Kunda: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्री का किया वितरण

On: February 14, 2023 10:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्री का किया वितरण

कुंदा(चतरा)। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खुटेर में सामाजिक पुलिसिंग के तहत मंगलवार को शिविर लगाकर रोजमररा में उपयोग आने वाले सामग्री का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। शिविर में गरीब व जरूरत मंद करीब 200 ग्रामीण व 80 स्कूली बच्चों के बीच कड़ाही, फुटबॉल, बॉलीबॉल, नेट, कौंपी, कलम, पेंसिल का वितरण किया गया। साथ ही लगभग डेढ़ सौ ग्रामीणों का स्वास्थ जांच कर जरुरत के अनुसार दवा दी गई। शिविर में प्रखंड के खुटेर, पचरुखिया, जगरनाथपुर, पचम्बा, धरतीमांडर, लेवाड़, तरदोहर, टिकैतबांध गांव के लोग पहुंचे थे। कमान्डेंट मनोज कुमार के निर्देश पर समन्वय अधिकारी निरीक्षक रामखेलावन राम व उप कमान्डेंट राम भरोसे के संयुक्त नेतृत्व में सीआरपीएफ 190वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगाये गये इस शिविर में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, उपप्रमुख सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसआई मुकेश कुमार द्वारा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप कमान्डेंट ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते हैं। शिविर में सीआरपीएफ के रविन्द्र यादव, केदार कुमार, दिनेश प्रताप सिंह, सीएचओ अविनासी, सुशांति टोपनो, सहायक नर्सिंग दीपक कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment