Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंझगावा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

On: October 2, 2023 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मंझगावा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

मयूरहंड(चतरा)। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जयंती समारोहपूर्वक मयूरहंड प्रखंड के मंझगावा पंचायत सचिवालय में मनाया गया। इस अवसर पर मुखिया मंजित सिंह, उप मुखिया उपेंद्र दांगी, पंचायत सचिव चंदन कुमार, पीरामील फाऊंडेशन की लीडर अमृता प्रजापति के अलावा वार्ड सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सर्व धर्म सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल हुए और राष्ट्रपिता के विचारों को स्मरण करते हुए आपस में भाईचारा एवं प्रेम की भावना रखते हुए उनके दिखाए अहिंसा के राह पर चलने की बात कही। मुखिया ने कहा कि हमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नीति एवं सिद्धांतो को अपने जीवन में अपनाकर उसे लागू करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर फुलांग मुखिया रेणू देवी, पंसस प्रीति कुमारी व वार्ड सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शंकर रजक, समाजसेवी गुड्डु रजक, वार्ड सदस्य यशमेन्द्र यादव, मुरारी पाण्डेय, सुमन दास, रंजीत यादव, विजय भूईया, सियाराम दागी, बबीता देवी, गीता देवी, सहिया प्रेमलता देवी, मालती देवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment