Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

23 सूत्री मांगों को लेकर पत्थलगड़ा में आमरण अनशन शुरू, गांधी व सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया शुभारंभ

On: October 2, 2023 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

23 सूत्री मांगों को लेकर पत्थलगड़ा में आमरण अनशन शुरू, गांधी व सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया शुभारंभ

पत्थलगडा(चतरा)। 23 सूत्री मांगों को लेकर पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय के समीप ग्रामीणों का आमरण अनशन सोमवार से प्रारंभ हो गया। सिंघानी के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद व भीमसेन ओड़िया आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन से पूर्व दोनो अनशनकारी गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंच कर आमरण अनशन पर बैठ गए। मालूम हो की पत्थलगडा के ग्रामीण पिछले एक महीने से 15 व 8 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगों को लेकर कई बार जिले के आलाधिकारियों से गुहार लगाया। जब उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशनकारी श्री प्रसाद ने बताया कि हमारी मांगों में पत्थलगड़ा में बंद पड़े जलमीनार को शुरू करने, बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना, प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय, कार्यालय निर्माण के जमीन दाताओं की सूची प्रदर्शित करने, जमीन से संबंधित खतियान को अपलोड करने, गैरमजरूआ और बकास्त का रसीद निर्गत करने, बकुलिया नदी पर चौकडैम और पक्का बांध निर्माण, मेराल पंचायत के आंगनबाड़ी का संचालन सिमरिया से हटाकर पत्थलगड़ा से करने, किसानों के लिए खेतों में बिजली मुहैया, कई स्थानों में पुलिया और सड़क निर्माण सहित अन्य मांग शामिल है। पूर्व मुखिया श्री प्रसाद ने आगे कहा है कि जब तक उनकी मांगे नहीं पूरी की जाएगी वह आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। आमरण अनशन स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर उनका समर्थन कर रहे हैं। इधर आमरण अनशन स्थल पर विधि व्यवस्था को देखते हुए सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दास ने प्रखण्ड कार्यालय में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की है। समर्थन में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, भाजपा नेता संजय दांगी, रुद्रनाथ दांगी, सांसद प्रतिनिधि बीरबल दांगी, अमित तिवारी, मुखिया राधिका देवी, पंसस अनिल दांगी, विनय दांगी, धर्मदेव दांगी, मोहमद साजिद, मो. मोहिब, गिरधारी राणा, भुनेश्वर दांगी समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment