खधैया में दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा हर्षाेल्लास से मनाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न गांवों में पूजा समिति का गठन किया जा रहा है। शुक्रवार को खधैया में ग्रामीणों ने बैठक कर पिछले वर्ष का लेखा-जोखा का आकलन करने के पश्चात् सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुर्नगठन किया। जिसमें अध्यक्ष मुकेश राणा, सचिव शुभम सिन्हा, कोषाध्यक्ष जवाहर महतो बनाया गया। बैठक में रामदेव राणा, देवनाथ महतो, सतीश प्रजापति, शम्भू महतो, बबलू राम, नागेश्वर प्रजापति, चितरंजन कुमार, महेंद्र राणा, संजय दास, दिलीप प्रजापति,लखन राणा, पूजा संरक्षक बोधन राणा, अखलेश्वर प्रसाद,विजय सिन्हा, रामलखन महतो, भोला महतो व बैजू राणा समेत कई लोग मौजूद थे।