बेंगलुरु में हुए 43वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में झारखंड के 15 सदस्य राष्ट्रीय परिषद में शामिल; लखन लाल महतो बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सिमरिया (चतरा)। देश के प्रमुख मजदूर संगठनों में शामिल एटक को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिला है। बेंगलुरु में 22 से 26 नवंबर तक आयोजित 43वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में तमिलनाडु के सांसद के. सुब्बारायण को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अमरजीत कौर को महासचिव चुना गया। पूर्व अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य कारणों से इस बार जिम्मेदारी से विश्राम लिया है।
महाधिवेशन में देशभर से 1377 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। झारखंड से 15 सदस्यों को राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया गया है। इनमें चतरा जिले के सिमरिया निवासी बिनोद बिहारी पासवान का राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुना जाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अलावा धनबाद सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित ओमप्रकाश सिंह, बैजनाथ सिंह, रामाश्रय सिंह, सत्येंद्र कुमार, विंध्याचल, राजीव कुमार, नरेश मंडल, सोनिया देवी और पशुपति कोल शामिल हैं।
वहीं लखन लाल महतो को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। एटक मगध-संघमित्रा से जुड़े दीपांशु कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों को बधाई दी है।


















Total Users : 1283528
Total views : 3159904